Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव, यहां जानें  

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव, यहां जानें  
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में बढ़ सकती है कीमत
  • डीजल की कीमत भी है जस की तस
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के दाम आसमान छू रहे हैं। अधिकांश राज्यों में इनकी कीमत 90 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंची है। फिलहाल राहत की बात यह कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने 22 दिनों से इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज (बुधवार, 30 दिसंबर) 23वें दिन भी यही हाल है। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude oil) बाजार में सुस्ती के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला थम गया है। 

आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30-33 पैसे बढ़ोतरी की गई थी, वहीं डीजल 25-31 पैसे तक महंगा किया था। नवंबर से 7 दिसंबर तक पेट्रोल 2.66 रुपए और डीजल 3.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। इसके बाद से इनकी कीमतों में कोई बदलाव ना होने से राहत है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

एयर एशिया इंडिया में 32.67 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाएगा टाटा संस

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

साढ़े 7 करोड़ से अधिक भारतीयों ने Paytm से खरीदा डिजिटल गोल्ड

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   30 Dec 2020 3:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story