Fuel Price: राजधानी में 8 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

Fuel Price: राजधानी में 8 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में महंगा हो सकता है ईंधन
  • तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए डीजल के दाम
  • पेट्रोल के दाम में भी नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतोंं में कोई खास हलचल ना होने की वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल (Price-Diesel) के दाम स्थिर बने हुए हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (शुक्रवार, 31 जुलाई) लगातार पांचवे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को बढ़ी राहत मिली है। यहां डीजल के रेट में 8 रुपए प्रति लीटर की कमी आई है। यह राहत दिल्ली राज्य सरकार द्वारा दी गई है। 

दरअसल, कल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने वैट (मूल्य वर्धित कर) घटाने का फैसला किया है। केजरीवाल सरकार ने वैट 30 फीसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले डीजल सस्ता हो गया। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एक ऐसा शहर था, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल बिक रहा था। वहीं पेट्रोल के दाम की तो एक महीने से इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत के बारे में...

पहली तिमाही में जियो का शुद्ध लाभ 183 प्रतिशत उछलकर 2,520 करोड़ रुपये

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में राज्य सरकार से मिली राहत के बाद आज डीजल की कीमत 81.94 रुपए प्रति लीटर से घटकर 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.04 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप ने नहीं चुकाया यस बैंक का कर्ज, बैंक ने ग्रुप के मुंबई मुख्यालय पर किया कब्जा

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   31 July 2020 3:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story