नए साल में महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल 

Petrol-diesel will be expensive up to Rs 80 in the new year.
नए साल में महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल 
नए साल में महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने का इंतजार कर रहे लोगों लिए एक बुरी खबर है।अब जल्द ही पेट्रोल के दाम घटने के बजाए बढ़ने वाले हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो पेट्रोल की कीमतें 80 रुपए के पार जा सकती है। वहीं, डीजल में भी आग लगने वाली है, इसकी कीमत 65 रुपए तक जाने की संभावना है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने 3 साल के उच्चतम स्तर के आसपास बनी हुई है। जनवरी 2015 के बाद पहली बार कच्चा तेल 66.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।  कच्चे तेल के बढ़ते दाम और ग्लोबल संकट की वजह से लोगों पर महंगाई की मार पड़ सकती है। फिलहाल नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 59.7 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 66.5 डॉलर पर नजर आ रहा है। 

कच्चे तेल की कीमत 3 साल के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गई है। जनवरी 2015 में कच्चे तेल की कीमत 66.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।  सरकार ने इस साल की शुरुआत में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की थी। पिछले दो महीने से कच्चे तेल की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। 

इन दिनों 59.7 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। जून के बाद से डब्ल्यूटीआई क्रूड 30 फीसदी महंगा हुआ है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के बजाए बढ़ने की उम्मीद है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के मद्देनजर विशेषज्ञ भी अनुमान लगा रहे हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेगी। विशेषज्ञ मानते हैं।  क्रूड की बढ़ती कीमतों से भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा।

यमन में स्थिति है खराब

नोमुरा के ऐनालिस्ट्स का कहना है कि मिडल ईस्ट में हाल के टकराव की आक्रामक शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में ये धीमे पड़ गए। इनके 2018 में जारी रहने की आशंका है और तनाव बढ़ने से क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा हो सकता है, जिससे तेल के दाम भी बढ़ सकते हैं। इसमें यमन और कतर की मुश्किलें शामिल हैं। यमन में अभी स्थिति काफी खराब है। देश में चल रहे गृह युद्ध में 60,000 से अधिक लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। यमन में हैजा और अकाल के कारण भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
मिडल ईस्ट में अगले साल तनाव बढ़ने से दुनिया में क्रूड ऑइल के दाम उछल सकते हैं और इसका असर इन्फ्लेशन पर भी हो सकता है। फाइनेंशियल कंपनी नोमुरा ने 2018 के लिए 10 संभावित खराब घटनाओं में मिडल ईस्ट में युद्ध को भी शामिल किया है। ये घटनाएं होने की आशंका अधिक नहीं है, लेकिन अगर ये होती हैं तो इनका अगले वर्ष मार्केट्स पर असर पड़ सकता है। इनमें अमेरिका में महाभियोग का जोखिम और इटली में चुनाव शामिल हैं।

Created On :   28 Dec 2017 1:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story