लग सकता है महंगाई का एक और झटका, 80 के पार जा सकता है पेट्रोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कुछ राज्यों की सरकारों द्वारा दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती करने के बाद भी लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। देश की जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद पेट्रोल की कीमतें 80 रुपये के पार जा सकती हैं। यही नहीं डीजल की भी कीमतें आने वाले समय में 70 रुपये के पार जा सकती हैं।
विश्व में कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई हैं। एक बैरल में करीब पांच लीटर कच्चा तेल आता है। इससे पहले जुलाई 2015 में कच्चा तेल इस कीमत पर पहुंचा था। दो सालों में पहली बार कच्चे तेल की कीमतों में इतनी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं जून में कीमतें घटकर 44 डॉलर हो गई थीं। आपको बता दें कि एक बैरल में करीब 5 लीटर कच्चा तेल आता है।
दरअसल ओपेक देशों ने कच्चे तेल का उत्पादन 1.8 मीलियन बैरल घटा दिया है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की डिमांड बढ़ती जा रही है। इस वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जानकारों के मुताबिक अगर कच्चे तेल के दाम बढ़ते रहे तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर जा सकती हैं।
एलपीजी के दाम बढ़े
महंगाई का एक और डंक तब लगा जब बुधवार से एलपीजी सिलेंडरों के दाम में चार रुपए का इजाफा हो गया। सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत बढ़कर अब 495.69 रुपए हो गई है। जबकि बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 93 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद अब सिलेंडर की कीमत 742 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। बात दें कि अक्टूबर में इन सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
Created On :   2 Nov 2017 7:07 PM IST