डॉलर के मुकाबले रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, 71 रुपए का हुआ एक डॉलर

- डॉलर की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर रुपये पर पड़ रहा है।
- डॉलर के मुकाबले रुपया में गुरुवार को ऐतिहासिक गिरावट आई है।
- शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 71 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । डॉलर के मुकाबले रुपए में गुरुवार को ऐतिहासिक गिरावट देखी जा रही है। लगातार गिर रहा रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 71 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसमें फिलहाल गिरावट जारी रहने की आशंका ही जताई जा रही है। भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए ने 70.96 का रिकॉर्ड स्तर कायम किया।
Indian #Rupee now at 70.96 versus the US dollar. pic.twitter.com/mWhh9oFUpC
— ANI (@ANI) August 31, 2018

बता दें कि ईरान और वेनेजुएला से आपूर्ति के लिए और अमेरिकी कच्चे माल में गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ीं है। रुपये में गिरावट बढ़ने का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ रहा है। दरअसल तेल कंपनियों की लागत बढ़ने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ते हैं।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है। जिसके लिए बाहरी कारण जिम्मेदार है। जानकार आशंका जता रहे हैं कि आने वाले समय में रुपया 80 के स्तर तक भी गिर सकता है।

महीने के अंत में बढ़ी डॉलर की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर रुपये पर पड़ रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उथल-पुथल ने भी रुपये को अस्थिर किया हुआ है। गुरुवार को रुपया 15 पैसे गिरकर 70.74 पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के मुताबिक, माह अंत की डॉलर मांग और विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आई। विदेशी निधि के लगातार निकलने, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के अस्थिर होने से भारतीय रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा है।
Created On :   31 Aug 2018 11:13 AM IST