ट्रेड वार की आशंका के चलते एशियाई बाजार निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। एशियाई बजार के गुरुवार के 671 शेयर तेजी के साथ व्यापार कर रहे थे, वहीं 348 शेयरों में गिरावट थी। सबसे ज्यादा तेजी मेटल एनर्जी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में दर्ज की गई, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी बढ़त के साथ करोबार कर रहे थे। ल्युपिन, डॉ रेड्डीज, टायटन और अशोक लैलेंड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं SBI, HPCL, एक्सिस बैंक और वेदांता के शेयरों ने बढ़त बनाई।सेंसेक्स आज 38,000 के लेवल पर शेयर बाजार में पहली बार पहुंचा है। निफ्टी भी 11,500 के स्तर के समीप रहा। आज का दिन भारतीय शेयर मार्केट के लिए ऐतिहासिक रहा।