सेंसेक्स में 368 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,700 के स्तर से नीचे बंद

- अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग से पहले ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखी जा रही है।
- सेंसेक्स 368.84 अंकों की गिरावट के साथ 35
- 656.70 के स्तर पर बंद हुआ।
- सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी इस वजह से गिरावट देखने को मिली।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग से पहले ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी इस वजह से गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 368.84 अंकों की गिरावट के साथ 35,656.70 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 119 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,661.55 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट फार्मा और प्राइवेट बैंक के स्टॉक्स में देखने को मिली।
कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 74.08 अंकों की बढ़त के साथ 36,099.62 पर खुला और 368.84 अंक (1.02%) की गिरावट के साथ 35,656.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,124.26 के ऊपरी और 35,565.15 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 11.9 अंक की बढ़त के साथ 10,792.45 पर खुला और 119.00 अंक (1.10%) की गिरावट के साथ 10,661.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,804.45 के ऊपरी और 10,630.95 के निचले स्तर को छुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 270.28 (-1.84%) की गिरावट के साथ 14,411.54 और स्मॉलकैप इंडेक्स -278.66 (-1.99%) की गिरावट के साथ 13,721.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 2.10% की गिरावट देखी गई। यह 16655.65 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 1.76% की गिरावट के साथ 6,049.75 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स टॉप लूजर्स
यस बैंक - 207.65 (5.46%)
बजाज फाइनेंस - 2456.20 (5.40%)
ICICI बैंक - 343.45 (3.82%)
इंडस इंड बैंक - 1444.50 (2.80%)
हीरो मोटोकॉर्प - 2602.00 (2.55%)
निफ्टी टॉप लूजर्स
अडानी पोर्ट - 327 (12.53%)
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस - 696 (6.51%)
बजाज फाइनेंस - 2458 (5.45%)
यस बैंक - 208 (5.28%)
बजाज फिनसर्व - 6050 (4.30%)
Created On :   28 Jan 2019 5:29 PM IST