हाईलाइट
  • निफ्टी में 13.65 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11053.80 के स्तर पर बंद हुई।
  • सेंसेक्स 109.79 अंक की गिरावट के साथ 36542.27 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को फ्यूचर एंड ऑप्शन (FO) एक्सपायरी से पहले गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स जहां 109.79 अंक की गिरावट के साथ 36542.27 पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 13.65 अंकों की मामूली गिरावट देखी गई। निफ्टी 11053.80 के स्तर पर बंद हुई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 284.58 अंकों की तेजी के साथ 36,936.64 पर खुला और 109.79 अंकों या 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 36,542.27 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,938.74 के ऊपरी और 36,357.93 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी की बात करे तो 11,145.55 पर ओपन होने के बाद निफ्टी ने 10,993.05 का लो लगाया। दिनभर के कारोबार के दौरान 11,145.55 का उच्चतम स्तर निफ्टी ने छुआ और 11,053.80 पर बंद हुआ। सोमवार को निफ्टी 11,067.45 के स्तर पर बंद हुई थी।

NSE पर 5 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से पांच इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी ऑटो में 0.97%, निफ्टी एफएमसीजी 1.47%, निफ्टी आईटी 1.86%, निफ्टी मीडिया 0.20% और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.88% की गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी रिएल्टी सेक्टर में दिखी। रिएल्टी सेक्टर 2.42% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

मिडकैप में तेजी स्मॉलकैप में गिरावट
उधर, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.42% के साथ 15,341.48 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.12% की तेजी के साथ 15,239.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.31% की मामूली तेजी देखी गई। यह 17,920.75 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 0.08% की तेजी के साथ 6,647.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
टाटा मोटर्स - (233.35) 3.09%
एसबीआईएन - (263) 2.92%
इंफ्राटेल - (261.90) 2.77%
आईटीसी - (293.10) 2.67%
विप्रो - (319.85) 2.57%

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
टाटा मोटर्स डीवीआर - (123.30) 3.29%
टाटा मोटर्स - (233.30) 3.15%
विप्रो - (319.90) 2.91%
आईटीसी - (293) 2.67%
एसबीआईएन - (264) 2.31% 

Created On :   26 Sep 2018 11:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story