शेयर बाजार : उर्जित के इस्तीफे का असर नहीं, लगातार तीसरे दिन चढ़ा सेंसेक्स

Sensex extends rally to third day closes at 35,930
शेयर बाजार : उर्जित के इस्तीफे का असर नहीं, लगातार तीसरे दिन चढ़ा सेंसेक्स
शेयर बाजार : उर्जित के इस्तीफे का असर नहीं, लगातार तीसरे दिन चढ़ा सेंसेक्स
हाईलाइट
  • 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 53.95 अंक की बढ़त देखी गई।
  • BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150.57 अंकों की बढ़त के साथ 35
  • 929.64 के स्तर पर बंद हुआ।
  • खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट और IIP के मजबूत आंकड़ों के सहारे शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखी गई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट और IIP के मजबूत आंकड़ों के सहारे शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150.57 अंकों की बढ़त के साथ 35,929.64 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 53.95 अंक की बढ़त देखी गई। निफ्टी 10,791.55 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त रिएल्टी और मीडिया सेक्टर के स्टॉक्स में देखी गई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 245.81 अंकों की बढ़त के साथ 36,024.88 पर खुला और 150.57 अंक (0.42%) की बढ़त के साथ 35,929.64 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,095.56 के ऊपरी और 35,794.51 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 73.15 अंको की बढ़त के साथ 10,810.75 पर खुला और 53.95 अंक (0.50%) की बढ़त के साथ 10,791.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,838.60 के ऊपरी और 10,749.50 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक 0.65%, निफ्टी ऑटो -0.96%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -0.78%, निफ्टी एफएमसीजी 0.68%, निफ्टी आईटी 0.69%, निफ्टी मीडिया 1.23%,  निफ्टी फार्मा 0.11%, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.03%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.56% और निफ्टी रिएल्टी में 1.37% की बढ़त देखी गई। जबकि निफ्टी मेटल एक मात्र इंडेक्स ऐसा रहा जो लाल निशान में बंद हुआ। इसमें 1.10% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 93.67 (0.65%) की बढ़त के साथ 14497.69 और मिडकैप इंडेक्स  122.76 अंक (0.82%) की बढ़त के साथ 15163.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 119.75 अंक (0.69%) की बढ़त देखी गई। यह 17,539.55 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 64.25 अंक (1.03%) की बढ़त के साथ 6,053.25 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स
विप्रो -           338.75    +8.70      2.64%
इंफोसिस -     696.50    +17.80    2.62%
मारूती -       7663.75  +176.70  2.36%
कोटक बैंक - 1262.10   +25.70   2.08%
एल एंड टी -  1425.15    +24.80   1.77%

सेंसेक्स टॉप लूजर्स
यस बैंक -       174.70    -12.10    -6.48%
सन फार्मा -     422.15    -9.15      -2.12%
टीसीएस -       1983.65  -35.05    -1.74%
टाटा स्टील -     512.25    -8.15     -1.57%
कोल इंडिया -   244.80    -2.25     -0.91%

Created On :   13 Dec 2018 12:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story