सेंसेक्स में 572 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 10,601 पर बंद

Sensex falls nearly 600 pts, Nifty holds above 10600
सेंसेक्स में 572 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 10,601 पर बंद
सेंसेक्स में 572 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 10,601 पर बंद
हाईलाइट
  • 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स −572.28 अंकों की गिरावट के साथ 35
  • 312.13 के स्तर पर बंद हुआ।
  • NSE का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में −181.75 अंक की गिरावट देखी गई।
  • गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेत और डॉलर के मुकाबले कमजोर हुए रुपए के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 572.28 अंकों की गिरावट के साथ 35,312.13 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 181.75 अंक की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,601.15 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो, आईटी और रिएल्टी सेक्टर के स्टॉक्स में देखी गई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 190.16 अंकों की गिरावट के साथ 35,694.25 पर खुला और 572.28 अंक (1.59%) की गिरावट के साथ 35,312.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 35,707.23 के ऊपरी और 35,266.76 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 64.75 अंको की गिरावट के साथ 10,718.15 पर खुला और 181.75 अंक (1.69%) की गिरावट के साथ 10,601.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,722.65 के ऊपरी और 10,588.25 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक -1.21%, निफ्टी ऑटो -2.24%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -1.40%, निफ्टी एफएमसीजी -1.49%, निफ्टी आईटी -2.13%, निफ्टी मीडिया -1.04%, निफ्टी मेटल -1.10%, निफ्टी फार्मा -1.43%, निफ्टी पीएसयू बैंक -1.86%, निफ्टी प्राइवेट बैंक -1.43% और निफ्टी रिएल्टी में -2.40% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स -194.60 अंक (-1.36%) की गिरावट के साथ 14143.30 और मिडकैप इंडेक्स     -229.37 अंक (-1.54%) की गिरावट के साथ 14684.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में -280.8 अंक (-1.62%) की गिरावट देखी गई। यह 17,050.40 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 107.25 अंक (-1.74%) की गिरावट के साथ 6,053.25 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी टॉप लूजर्स
इंडिया बुल्स फाइनेंस - 730.00 -46.35 -5.97%
मारूती - 7,201.00 -353.05 -4.67%
बजाज फिनसर्व - 5,641.00 -261.5 -4.43%
टेक महिन्द्रा - 695.00 -31.85 -4.38%
टाटा मोटर्स - 162.50 -6.7 -3.96%

सेंसेक्स टॉप लूजर्स
मारूती - 7209.70    -349.85    -4.63%
टाटा मोटर डीवीआर - 88.60    -3.90    -4.22%
टाटा मोटर्स - 162.40    -6.80    -4.02%
यस बैंक - 168.30    -5.35    -3.08%
अडानी पोर्ट्स - 363.90    -10.25    -2.74%

किस कारण बाजार में आई गिरावट?
मार्केट एक्सपर्ट मानते है कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजे बाजार के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे अगले साल होने जा रहे आम चुनावों की दिशा निर्धारित करेंगे। राजस्थान और तेलंगाना में मतदान 7 दिसंबर को होगा और सभी राज्यों में वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। बाजार को उम्मीद है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। जबकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद बाजार कर रहा है। वहीं डॉलर के मुकाबले कमजोर हुए रुपए का असर भी बाजार पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट का एक कारण ग्लोबल मार्केट्स में आई गिरावट भी है।

Created On :   6 Dec 2018 1:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story