शेयर बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 690 और निफ्टी 198 अंक लुढ़का

- निफ्टी में 197.70 अंक की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10
- 754.00 के स्तर पर बंद हुआ।
- ग्लोबल मार्केट में आई तेज गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
- सेंसेक्स 689.60 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 35
- 742.07 के स्तर पर बंद हुआ।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट में आई तेज गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 689.60 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 35,742.07 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 197.70 अंक की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,754.00 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी स्टॉक्स में देखने को मिली।
कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 17.6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 36,449.27 के साथ खुला और 689.60 अंक (1.89%) की तेज गिरावट के साथ 35,742.07 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,483.49 के ऊपरी और 35,694.74 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 7.45 अंक की गिरावट के साथ 10,944.25 पर खुला और 197.70 अंक (1.81%) की गिरावट के साथ 10,951.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,963.65 के ऊपरी और 10,738.65 के नीचले स्तर को छुआ।
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक 1.49%, निफ्टी ऑटो 1.97%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 1.39%, निफ्टी एफएमसीजी 1.82%, निफ्टी आईटी 2.30%, निफ्टी मीडिया 1.90%, निफ्टी मेटल 0.49%, निफ्टी फार्मा 0.90%,निफ्टी पीएसयू बैंक -0.52%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.68 और निफ्टी रिएल्टी में 1.99% की गिरावट देखी गई।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 148.05 अंक (1.00%) की गिरावट के साथ 14,633.62 और मिडकैप इंडेक्स 277.54 (1.79%) की गिरावट के साथ 15,253.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 284.35 अंक (1.58%) की गिरावट देखी गई। यह 17,704.80 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 73.2 अंक (1.13%) की गिरावट के साथ 6,378.85 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स टॉप लूजर्स
अडानी पोर्ट - 359.20 -15.90 -4.24%
विप्रो - 319.45 -14.10 -4.23%
मारूती - 7,536.75 -272.20 -3.49%
इंफोसिस - 645.75 -21.10 -3.16%
टीसीएस - 1,897.25 -59.10 -3.02%
निफ्टी टॉप लूजर्स
आईओसी - 139.80 -8.05 -5.44%
यूपीएल - 735.00 - 35 -4.55%
अडानी पोर्ट - 361.25 -13.9 -3.71%
ज़ील - 446.05 -15.9 -3.44%
मारूती - 7,539.00 -268.05 -3.43%
क्या है बाजार में गिरावट की वजह?
ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट का भारतीय बाजारों पर भी असर देखने को मिला। गुरुवार को डाउ जोंस में 464 अंक या 1.99 फीसदी गिरकर 22,859 पर बंद हुआ, तो एसऐंडपी 500 कुल 40 अंक या 1.60 फीसदी गिरकर बंद हुआ, वहीं नैस्डाक 108 अंक या 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 6,528 पर बंद हुआ। वहीं किसानों की कर्जमाफी से क्रेडिट मार्केट और सरकारी बैंकों की वित्तीय सेहत पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल असर को लेकर बाजार में तनाव का माहौल है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) क्रिसमस की खुशियां मनाने से पहले कोई जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। इस वजह से भी बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और गिरावट आई।
क्या कहते है मार्केट एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट्स की राय है कि बाजार में आई गिरावट खरीदारी का सही अवसर है। भारतीय बाजारों ने आउटपर्फोर्म किया है इसीलिए मुनाफा वसूली के चलते बाजार में गिरावट आई है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार आगे भी आउटपरफॉर्म करता रहेगा और उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट्स में भी रिकवरी आ जाएगी। मार्केट एक्सपर्ट्स को लगता है कि अगले हफ्ते में निफ्टी 11000 के आंकड़े को एक बार फिर पार कर लेगा।
Created On :   21 Dec 2018 5:44 PM IST