सेंसेक्स में 551 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 11000 के नीचे

Sensex plunges 551 pts, hits 3-month low, Nifty ends at 10,851
सेंसेक्स में 551 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 11000 के नीचे
सेंसेक्स में 551 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 11000 के नीचे
हाईलाइट
  • डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहे रुपए का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
  • निफ्टी में 150.05 अंक (1.36%) की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10
  • 858.25 के स्तर पर बंद हुई।
  • बुधवार को सेंसेक्स 550.51 अंक (1.51%) की गिरावट के साथ 35
  • 975.63 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहे रुपए का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। जबरदस्त बिकवाली की वजह से बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 550.51 अंक (1.51%) की गिरावट के साथ 35,975.63 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 150.05 अंक (1.36%) की गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,858.25 के स्तर पर बंद हुई। सेंसेक्स और निफ्टी का ये तीन महीनों का सबसे नीचला स्तर है। 

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल को छोड़कर बाकी सभी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मेटल में 1.81% की तेजी देखी गई। निफ्टी बैंक में -1.17%, निफ्टी ऑटो में -2.94%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -1.09%, निफ्टी एफएमसीजी -1.42%, निफ्टी आईटी -1.87%, निफ्टी मीडिया -0.45%, निफ्टी फार्मा -0.83%, निफ्टी पीएसयू बैंक -0.46%, निफ्टी प्राइवेट बैंक -1.48% और निफ्टी रिएल्टी में -0.05% की गिरावट देखने को मिली। 
  
मिडकैप में गिरावट, स्मॉलकैप में दिखी तेजी
मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखी गई। BSE का मिडकैप इंडेक्स -164.26 अंक (-1.11%) की गिरावट के साथ 14676.48 और स्मॉलकैप इंडेक्स 29.18 अंक (0.20%) की तेजी के साथ 14424.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में -1.15 की गिरावट देखी गई। यह 17,085.75 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 0.47% की तेजी के साथ 6,195.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
एम एंड एम - (788.00) -7.03%
आयशर मोटर्स - (23,070.00) -6.79%
इंफ्राटेल - (250.35) -6.45%
एक्सिस बैंक - (571.95    ) -3.62%
यूपीएल - (642.00) -3.55%

सेंसेक्स में गिरावट वाले टॉप पांच शेयर
एम एंड एम - (791.15) 6.66%
टीसीएस - (2162.45) 4.14%
एक्सिस बैंक - (570.70) 3.91%
आईसीआईसीआई बैंक - (303.60) 3.36%
मारूती - (7251.60) 2.86%

Created On :   3 Oct 2018 8:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story