Closing Bell: शेयर बाजार में चार महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 788 अंक, निफ्टी 12,000 से नीचे

Closing Bell: शेयर बाजार में चार महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 788 अंक, निफ्टी 12,000 से नीचे
हाईलाइट
  • निफ्टी भी 233.60 पॉइंट की गिरावट के साथ 11
  • 993.05 के स्तर पर बंद हुआ
  • अमेरिका- ईरान तनाव का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है
  • सेंसेक्स 787.98 पॉइंट की गिरावट के साथ 40
  • 676.63 पर बंद हुआ
  • सोमवार को शेयर बाजार में बीते चार महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच गहराते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को शेयर बाजार में बीते चार महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 787.98 पॉइंट की गिरावट के साथ 40,676.63 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयर पर आधारित सूचकांक निफ्टी में भी 233.60 पॉइंट की गिरावट देखी गई। यह 11,993.05 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंकों के शेयरों में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 86.27 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 41,378.34 पर खुला और 787.98 (1.90%) की गिरावट के साथ 40,676.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 41,378.34 के ऊपरी और 40,613.96 के निचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 56.05 अंक की गिरावट के साथ 12,170.60 पर खुला और 233.60 (1.91%) की गिरावट के साथ 11,993.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,179.10 के ऊपरी और 11,974.20 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
BSE का मिडकैप इंडेक्स 348.70 (2.31%) की गिरावट के साथ 14,765.85 और स्मॉलकैप इंडेक्स 273.71 (1.96%) की गिरावट के साथ 13,715.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में -2.24% की गिरावट देखी गई। यह 16,904.50 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स -2.20% की गिरावट के साथ 5,829.85 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में देखने को मिली। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 4.34% की गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि निफ्टी बैंक 2.58%, निफ्टी ऑटो 2.32%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 2.46%, निफ्टी एफएमसीजी 1.03%, निफ्टी आईटी 0.36%, निफ्टी मीडिया 2.45%, निफ्टी मेटल 2.90%, निफ्टी फार्मा 1.54%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2.44% और निफ्टी रिएल्टी में 2.42% की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स टॉप लूजर्स:

Security Name

LTP

% Chg

बजाज फाइनेंस

3,998.20

 4.63%

स्टेट बैंक

318.95

4.43%

इंडसइंड बैंक

1,469.00

3.96%

मारुति

7,039.90

2.98%

एचडीएफसी

2,384.45

2.86%


 सेंसेक्स टॉप गेनर्स:

Security Name

LTP

% Chg

टाइटन

1,158.35

1.65%

पावरग्रिड

193.15

0.10%

Created On :   6 Jan 2020 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story