सेंसेक्स में 464 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10,886.80 के स्तर पर बंद

- ग्लोबल मार्केट में तेजी के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।
- निफ्टी में 149.20 अंकों की बढ़त देखी गई। निफ्टी 10
- 886.80 के स्तर पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 464.77 अंकों की बढ़त के साथ 36
- 318.33 के स्तर पर बंद हुआ।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट में तेजी और रिटेल इंफ्लेशन के 18 महीने के नीचले स्तर पर पहुंचने के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 464.77 अंकों की बढ़त के साथ 36,318.33 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 149.20 अंकों की बढ़त देखी गई। निफ्टी 10,886.80 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त आईट और रिएल्टी सेक्टर के स्टॉक्स में देखने को मिली।
कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 96.52 अंकों की बढ़त के साथ 35,950.08 पर खुला और 464.77 अंक (1.30%) की बढ़त के साथ 36,318.33 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,349.31 के ऊपरी और 35,950.08 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 39.95 अंक की बढ़त के साथ 10,777.55 पर खुला और 149.20 अंक (1.39%) की बढ़त के साथ 10,886.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,896.95 के ऊपरी और 10,777.55 के निचले स्तर को छुआ।
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक 0.56%, निफ्टी ऑटो 0.44%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.74%, निफ्टी एफएमसीजी 0.96%, निफ्टी आईटी 3.06%, निफ्टी मीडिया 1.21%, निफ्टी मेटल 1.60%, निफ्टी फार्मा 0.87%, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.19%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.50% और निफ्टी रिएल्टी में 1.79% की बढ़त देखी गई।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 102.28 अंक (0.70%) की बढ़त के साथ 14,638.42 और मिडकैप इंडेक्स 88.02 अंक (0.58%) की बढ़त के साथ 15,190.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.67% की बढ़त देखी गई। यह 17,705.05 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 1.13% की बढ़त के साथ 6,449.50 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स टॉप गेनर्स
- यस बैंक - 202.95 (3.86%)
- इंफोसिस - 726.55 (3.66%)
- VEDL - 198.90 (3.03%)
- रिलायंस - 1,129.55 (3.02%)
- टीसीएस - 1,864.20 (2.74%)
निफ्टी टॉप गेनर्स
- विप्रो - 329.70 (5.49%)
- यस बैंक - 203.30 (4.07%)
- टेक महिंद्रा - 706.00 (3.85%)
- इंफोसिस - 728.30 (3.76%)
- रिलायंस - 1,130.95 (3.11%)
इन वजहों से बाजार में आई तेजी
रिटेल इंफ्लेशन 18 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। दिसंबर 2018 में यह घटकर 2.19% पर पहुंच गई है। ऐसे में बाजार को उम्मीद है कि अगले महीने होने वाली मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू मीटिंग में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। बाजार के बढ़ने की दूसरी वजह एशियन मार्केट में आई तेजी है। तीसरी वजह यह है कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनले ने इंफोसिस का ग्रेड इक्वल वेट से ओवरवेट करते हुए टार्गेट 759 से 775 कर दिया है। इस कारण इंफोसिसि सहित अन्य ब्लू चिप स्टोक्स में खरीदारी देखी गई।
Created On :   15 Jan 2019 5:34 PM IST