भारत से लेकर अमेरिका तक शेयर बाजार खस्ताहाल 

share market : From India to the US, the stock market is down
भारत से लेकर अमेरिका तक शेयर बाजार खस्ताहाल 
भारत से लेकर अमेरिका तक शेयर बाजार खस्ताहाल 

 

डिजिटल डेस्क । मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट के बाद से ही भारतीय शेयर बाजार के हालात नाजुक चल रहे हैं। शेयर बाजार गिरावट से उबर नहीं पा रहा है। दो दिन की रिकॉर्डतोड़ गिरावट के बाद गुरुवार को थोड़ा संभलने के बाद शुक्रवार सुबह फिर से शेयर बाजार 501 अंक की गिरावट के साथ खुला। इसके बाद भी विदेशी शेयर बाजार में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर बना रहा। सुबह करीब 10.40 बजे सेंसेक्स 476 अंक की गिरावट के साथ 33937 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लगभग इसी समय करीब 147 अंक टूटकर 10,430 पर कारोबार कर रहा था। कारोबारी सत्र के दौरान एक समय सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा फिसल गया था। बाजार में गिरावट के बीच एक मिनट के कारोबार में निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया।

 

बाजार में गिरावट के बड़े कारण

दरअसल, शेयर बाजारों की गिरावट की दो वजहें हैं। पहले आम बजट से शेयर बाजार में नकारात्मक माहौल है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर है। कल अमेरिकी शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक डाओजोंस भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. डाओजोंस में 1000 अंकों की गिरावट देखी गई। दुनिया के बाजारों में कोहराम मचने का असर भारतीय शेयर बाज़ों पर भी पड़ रहा है। अमेरिकी बाजारों में गिरावट की वजह से एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर है। जापान, हांग कांग और चीन के शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 

अमेरिकी बाजार, प्रमुख स्टॉक इंडेक्सों में आई तेज गिरावट  

एशिया में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन से एक दिन पहले गुरुवार को एक बार फिर अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स डाउ जोन्स पर फिर जोरदार बिकवाली के चलते 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट से अमेरिकी बाजार ने अपने हाल के उच्चतम स्तर से 10 फीसदी तक गोता खाया है।  अमेरिकी बाजार में गुरुवार देर शाम प्रमुख स्टॉक इंडेक्सों में तेज गिरावट का देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरा दिन है जब बाजार बंद होने से पहले जोरदार गिरावट देखने को मिली। इससे पहले सोमवार को डॉउ जोन्स पर 1100 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज होने के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट आई, जिसमें यूरोप, एशिया समेत भारत में सेंसेक्स और निफ्टी ने भी 2 से 3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।

 

अमेरिकी बाजार पर असर

गुरुवार की गिरावट में डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1033 अंक यानी 4.15 फीसदी लुढ़ककर 23,860 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया। अन्य प्रमुख इंडेक्स स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 पर 101 अंक यानी 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,581 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया. वहीं नैसडैक कंपोजिट 275 अंक यानी 3.9 फीसदी लुढ़ककर 6,777 अंक पर कारोबार करता देखा गया।

गौरतलब है कि अमेरिकी बाजार में बीते एक साल की तेजी के लिए जिम्मेदार अमेजन और फेसबुक के शेयरों को इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं बीते सोमवार की तरह एक बार फिर शेयर बाजार की गिरावट के इतर अमेरिकी ट्रेजरी ईल्ड (10 साल के बॉन्ड) 2.8 फीसदी की उछाल के साथ 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
जानकारों के मुताबिक अमेरिकी बाजार में गिरावट का यह दौर पिछले हफ्ते से शुरू हो गया था। यूएस इकोनॉमी को लेकर उठाई जा रही चिंताओं का असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा है। इसकी वजह से यूएस मार्केट कमजोर हुआ है।

Created On :   9 Feb 2018 6:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story