Closing Bell: सेंसेक्स 430 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,130 के पार बंद

Share market today: bse sensex today gold rupee stock market nse bse february news updates
Closing Bell: सेंसेक्स 430 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,130 के पार बंद
Closing Bell: सेंसेक्स 430 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,130 के पार बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी 137.80 अंक या 1.15% की बढ़त के साथ 12
  • 130.30 पर बंद
  • सेंसेक्स 428.62 अंक या 1.05% बढ़कर 41
  • 323 पर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 428.62 अंक या 1.05% बढ़कर 41,323 पर और निफ्टी 137.80 अंक या 1.15% की बढ़त के साथ 12,130.30 पर बंद हुआ है। लगभग 1499 शेयरों में तेजी, 982 शेयरों में गिरावट आई और 173 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इन शेयरों में तेजी रही
निफ्टी पर भारती इंफ्राटेल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, एचयूएल और ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में तेजी रही। जबकि टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। सेक्टरों में फार्मा, मेटल, इंफ्रा, एफएमसीजी और एनर्जी में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 1.3 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए।

यह खबर भी पढ़ें - Closing Bell: सेंसेक्स 161 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,000 के नीचे बंद

गिरावट में बंद हुआ था बाजार 
इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स -161.31 अंक या -0.39% नीचे गिरकर 40894.38 पर और निफ्टी -53.3 अंक या -0.44% की गिरावट के साथ 11992.50 पर बंद हुआ था। 

Created On :   19 Feb 2020 4:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story