Share market: सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, निफ्टी 11760 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, निफ्टी 11760 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 82.10 अंक या 0.70% की बढ़त के साथ 11762.50 पर बंद
  • सेंसेक्स 254.57 अंक या 0.64% की बढ़त के साथ 39982.98 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 254.57 अंक या 0.64% की बढ़त के साथ 39982.98 पर और निफ्टी 82.10 अंक या 0.70% की बढ़त के साथ 11762.50 पर बंद हुआ। लगभग 1459 शेयरों में तेजी, 1135 शेयरों में गिरावट आई और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

निफ्टी पर जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, बीपीसीएल, डिविस लैब्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि यूपीएल, एचसीएल टेक, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं सेक्टरों में आईटी को छोड़कर मेटल, बैंक, फार्मा अन्य सभी तेजी में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 प्रतिशत की तेजी आई।

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार 
इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,066.33 अंक या 2.61% की गिरावट के साथ 39728.41 पर और निफ्टी 290.60 अंक या 2.43% की गिरावट के साथ 11680.40 पर बंद हुआ था।

Created On :   16 Oct 2020 3:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story