लाल रंग के निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 353.87 और निफ्टी 88.40 अंक लुढ़के

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market
लाल रंग के निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 353.87 और निफ्टी 88.40 अंक लुढ़के
लाल रंग के निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 353.87 और निफ्टी 88.40 अंक लुढ़के
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 353.87 अंकों की गिरावट के साथ 38585.35 पर और निफ्टी 88.40 अंकों की गिरावट के साथ 11
  • 583.60 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (बुधवार को) गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 353.87 अंकों की गिरावट के साथ 38585.35 पर और निफ्टी 88.40 अंकों की गिरावट के साथ 11,583.60 पर बंद हुआ। 1134 शेयर तेजी और 1369 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 173 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

BSE के भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस और यूपीएल के शेयरों में तेजी रही, जबकि NSE के टाटा मोटर्स, विप्रो, सिप्ला, एचयूएल और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी रही। ऑटो और फार्मा को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स बैंक, मेटल, आईटी, इंफ्रा, एनर्जी और एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 

इससे पहले शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 60.01 अंकों की गिरावट के साथ 38879.21 पर और निफ्टी 19.10 अंकों की गिरावट के साथ 11,652.90 पर करोबार करते देखे गए कारोबार करते देखे गए थे। शुरुआती कारोबार में 314 शेयरों में तेजी और 431 शेयरों में गिरावट का रुख है। वहीं 38 शेयरों में कोई बदलाव  नहीं हुआ था। 

 

Created On :   10 April 2019 4:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story