दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 60.31 और निफ्टी 27.20 अंक लुढ़का

By - Bhaskar Hindi |30 April 2019 4:49 AM IST
दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 60.31 और निफ्टी 27.20 अंक लुढ़का
हाईलाइट
- सेंसेक्स 60.31 अंकों की गिरावट के साथ 39007.02 पर और निफ्टी 27.20 अंकों की गिरावट के साथ 11727.50 पर खुला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (मंगलवार) भारतीय शेयर बाजार में मंदी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 60.31 अंकों की गिरावट के साथ 39007.02 पर और निफ्टी (NIFTY) 27.20 अंकों की गिरावट के साथ 11727.50 पर कारोबार करते देखे गए। लगभग 351 शेयरों में तेजी, 409 शेयरों में गिरावट और 61 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मारुति सुजुकी, यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, डीएचएफएल, एलएंडटी, पीएनबी हाउसिंग के शेयरों में गिरावट है। जबकि ओएनजीसी, ग्रासो इंडस्ट्रीज, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी है। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक निफ्टी 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ दबाव में है। ऑटो और मेटल स्टॉक भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Created On :   30 April 2019 9:50 AM IST
Next Story