गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 196.42 और निफ्टी 95.10 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 196.42 और निफ्टी 95.10 अंक लुढ़का
गिरावट में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 196.42 और निफ्टी 95.10 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 196.42 अंकों की गिरावट के साथ 37
  • 686.37 पर और निफ्टी 95.10 अंकों की गिरावट के साथ 11
  • 189.20 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 196.42 अंकों की गिरावट के साथ 37,686.37 पर, जबकि निफ्टी 95.10 अंकों की गिरावट के साथ 11,189.20 पर बंद हुआ है। लगभग 797 शेयर में तेजी है, 1614 शेयरों में गिरावट है और 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियाबुल्स हाउसिंग, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, वेदांता और भारती इंफ्राटेल के शेयरों में तेजी रही। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, टीसीएस और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में आईटी को छोड़कर ऑटो, मेटल, इंफ्रा, फार्मा, एफएमसीजी और एनर्जी सभी गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी गिरा, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई। 

Created On :   29 July 2019 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story