शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 807 अंक नीचे (राउंडअप)

Stock markets fall, Sensex down 807 points (Roundup)
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 807 अंक नीचे (राउंडअप)
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 807 अंक नीचे (राउंडअप)
हाईलाइट
  • शेयर बाजारों में गिरावट
  • सेंसेक्स 807 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 806.89 अंकों की गिरावट के साथ 40,363.23 पर और निफ्टी 251.45 अंकों की गिरावट के साथ 11,829.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 133.11 अंकों की गिरावट के साथ 41,037.01 पर खुला और 806.89 अंकों या 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 40,363.23 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,037.01 के ऊपरी स्तर और 40,306.36 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट रही। टाटा स्टील (6.39 फीसदी), ओएनजीसी (4.72 फीसदी), मारुति (4.24 फीसदी), एचडीएफसी (3.29 फीसदी) व टाइटन (3.24 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 250.33 अंकों की गिरावट के साथ 15,444.08 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 233.37 अंकों की गिरावट के साथ 14,513.15 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.30 अंकों की गिरावट के साथ 12,012.55 पर खुला और 251.45 अंकों या 2.08 फीसदी गिरावट के साथ 11,829.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 12,012.55 के ऊपरी और 11,813.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (5.71 फीसदी), ऑटो (3.39 फीसदी), दूरसंचार (3.33 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.97 फीसदी) व ऊर्जा (2.67 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 726 शेयरों में तेजी और 1796 में गिरावट रही, जबकि 176 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Created On :   24 Feb 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story