2025 तक डबल हो जाएगी भारत की इकोनॉमी !

Subhash Chandra Garg says Indias economy double by 2025
2025 तक डबल हो जाएगी भारत की इकोनॉमी !
2025 तक डबल हो जाएगी भारत की इकोनॉमी !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या 2025 तक भारत की इकोनॉमी दोगुनी हो जाएगी? अगर आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की माने तो हां ये संभव है। पिछले हफ्ते वर्ल्ड बैंक को सुभाष चंद्र ने ये जानकारी दी है। बता दें कि अभी भारत की इकोनॉमी 2.6 ट्रिलियन डॉलर यानी 173 लाख करोड़ रुपये की है। दोगुनी होने पर ये 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 332 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच जाएगी। 

अमेरिका और चीन भारत से आगे
सुभाष चंद्र गर्ग का कहना है कि भारत की इकोनॉमी  2007 से 2014 के बीच 1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर हो गई थी। 2016-17 में भारत की इकॉनमी में 337 बिलियन डॉलर्स बढ़े। अगर आने वाले सालों में जडीपी की यहीं रफ्तार जारी रही तो भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी जल्द बन जाएगा। भारत की इकोनॉमी 2016-17 में जितनी बढ़ी है वह विश्व के 158 देशों की कुल जीडीपी से ज्यादा है, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया जैसे देश शामिल हैं। फ्रांस और जर्मनी की आर्थिक रफ्तार को जोड़ भी दें तो भी भारत से कम है। अभी अर्थव्यवस्था के साइज के मामले में भारत से आगे अमेरिका और चीन ही हैं।

अर्थव्यवस्था को लेकर वाजिब लक्ष्य
इससे पहले सीआईआई ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर समिट में भी सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा था,  "मुझे लगता है कि अगर अगले 7-8 साल के भीतर वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन बढ़ता है और डिमांड जेनरेट होती है तो हम 2025 तक अर्थव्यवस्था का आकार 332 लाख करोड़ रुपए के करीब तक पहुंच सकता है। अर्थव्‍यवस्‍था के आकार को लेकर यह एक वाजिब लक्ष्य है।" उन्होंने कहा था, ‘देश सात से आठ फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहा है। स्टार्ट अप, एमएसएमई और बुनियादी ढांचा निवेश पर ध्यान दिए जाने से अर्थव्यवस्था की रफ्तार और तेज की जा सकती है।’

Created On :   28 April 2018 8:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story