करदाताओं को ई-फाइलिंग पोर्टल पर खुद ही जानकारी करनी होगी अपडेट

By - Bhaskar Hindi |22 Sept 2017 2:34 PM IST
करदाताओं को ई-फाइलिंग पोर्टल पर खुद ही जानकारी करनी होगी अपडेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब आयकर रिटर्न करने वाले करदाताओं को अपने ई-मेल, मोबाइल फोन नंबर, पता और बैंक खाता जैसी जानकारियों का नवीनीकरण खुद से ही करना पड़ेगा। ये अहम जानकारियां अब ऑनलाइन विभाग के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर कर सकते हैं।
आयकर विभाग ने शुक्रवार को परामर्श पत्र जारी करते हुए करदाताओं से कहा कि आयकर रिटर्न या आयकर संबंधी काम करने वाले करदाताओं को अब खुद ही अपनी सारी निजी जानकारी अपडेट करनी पड़ेगी। इससे करदाता और विभाग के बीच संपर्क बेहतर होगा।
कैसे होगा इस्तेमाल
- करदाता को पोर्टल ई-फाइलिंग में सबसे पहले लॉग-इन करना होगा।
- जो उसमें सक्रीय नहीं हैं, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके लिए करदाता के मोबाईल पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।
- जिसके बाद करदाता का रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
- इसके बाद करदाता अपनी सारी निजी जानकारी खुद ही अपडेट कर सकते हैं।
Created On :   22 Sept 2017 8:03 PM IST
Next Story