शुक्रवार को भी घटे डीजल-पेट्रोल के दाम, जनता को राहत
- मुंबई में डीजल के दामों में 17 पैसे की गिरावट
- राजधानी दिल्ली में 18 पैसे और सस्ता हुआ पेट्रोल
- शुक्रवार को भी घटे डीजल-पेट्रोल के दाम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार को भी गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल के दामों में 18 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। नई कीमतों के लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.93 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है।
Petrol and diesel prices in #Delhi today are Rs 77.10 per litre (decrease by Rs 0.18) and Rs 71.93 per litre (decrease by Rs 0.16), respectively. Petrol and diesel prices in #Mumbai are Rs 82.62 per litre (decrease by Rs 0.18) and Rs 75.36 (decrease by Rs 0.17), respectively. pic.twitter.com/NwSHOImWct
— ANI (@ANI) November 16, 2018
मुंबई में भी घटे दाम
बिजनेस कैपिटल मुंबई में पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। इसी के साथ डीजल 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इन कीमतों के लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 82.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं डीजल 75.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस हफ्ते चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को तेल के दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ था। लगातार महंगाई की मार झेल रही जनता को तेल के कम होते दामों से राहत मिली है।
ईरान से तेल ले रहा है भारत
अक्टूबर माह में ईरान पर अमेरिकी द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं अमेरिका द्वारा भारत, चीन सहित 8 देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट देने का सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। तेल की सप्लाई को पूरा करने के लिए सऊदी अरब, रूस और अमेरिका की शेल गैस प्रोड्यूसर कंपनियों धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ा रही हैं।इसके चलते कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
Created On :   16 Nov 2018 2:32 AM GMT