प्रधानमंत्री आवास योजना: 2019 के अंत तक 32 लाख घरों का निर्माण पूरा, लिस्ट में यूपी टॉप पर

UP, Gujarat, Andhra lead PMAY (U) homes construction by 2019-end
प्रधानमंत्री आवास योजना: 2019 के अंत तक 32 लाख घरों का निर्माण पूरा, लिस्ट में यूपी टॉप पर
प्रधानमंत्री आवास योजना: 2019 के अंत तक 32 लाख घरों का निर्माण पूरा, लिस्ट में यूपी टॉप पर
हाईलाइट
  • उत्तर प्रदेश
  • गुजरात और आंध्र प्रदेश PMAY में सबसे आगे
  • तीनों राज्यों में 2019 तक लगभग 11.22 लाख घरों को निर्मित किया
  • उत्तर प्रदेश घरों के निर्माण के मामले में टॉप पर है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जो सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) या पीएमएवाई (यू) के तहत निर्मित किए जा रहें घरों की लिस्ट में सबसे आगे हैं। 2019 के अंत तक इन 3 राज्यों में लगभग 11.22 लाख घरों को निर्मित किया गया है, जबकि 2018 के अंत में सिर्फ 3.62 लाख घरों को निर्मित किया जा सका था।

लिस्ट में उत्तर प्रदेश टॉप पर
सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2019 के अंत तक 32 लाख घरों के निर्माण का काम पूरा किया गया। इसमें 3 राज्यों की कुल हिस्सेदारी 35% है।  उत्तर प्रदेश इस लिस्ट में टॉप पर है जिसने 2019 के अंत तक लगभग 4.30 लाख घरों का निर्माण किया। दिसंबर 2018 के अंत में, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केवल 12.58 लाख घरों का निर्माण हो पाया था, जबकि 2019 में लगभग 19.42 लाख घरों का निर्माण किया गया।

नई तकनीकों का करना होगा इस्तेमा
अनारकली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, "2022 तक "हाउसिंग फॉर ऑल" के अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सरकार के आक्रामक रुख के कारण जमीनी स्तर पर परिणाम सामने आए हैं।" अनुज पुरी के अनुसार, समय पर निर्माण एक चुनौती है। ऐसे में नई और प्रभावी तकनीकों का उपयोग निर्धारित समय सीमा के भीतर इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर सकती है।

Created On :   3 Jan 2020 6:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story