Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए ईंधन के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में लंबे समय से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। जबकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार 70 डॉलर के नीचे बनी हुई हैं। फिलहाल, आज (02 फरवरी 2026, सोमवार) भी सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने रेट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट...
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपए और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 92.02 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 100.95 रुपए और डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर है।
गुड़गांव में पेट्रोल 95.65 रुपए और डीजल 88.10 रुपए प्रति लीटर है।
नोएडा में पेट्रोल 95.05 रुपए और डीजल 88.19 रुपए प्रति लीटर है।
बैंगलोर में पेट्रोल 102.92 रुपए और डीजल 90.99 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -दवा, मोबाइल बैटरी और लेदर आइटम हुए सस्ते, महंगी हुई शराब... बजट 2026 में क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता?
भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.11 रुपए और डीजल 92.69 रुपए प्रति लीटर है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपए और डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर है।
जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है।
लखनऊ में पेट्रोल 94.73 रुपए और डीजल 87.86 रुपए प्रति लीटर है।
पटना में पेट्रोल 105.23 रुपए और डीजल 91.49 रुपए प्रति लीटर है।
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.48 रुपए और डीजल 96.48 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -2026 Mercedes Benz S Class facelift से उठा पर्दा, AI-इंटीग्रेशन के साथ मिले कई बेहतरीन फीचर्स
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते शुक्रवार की तुलना में गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (02 फरवरी 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 66.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 70.69 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   2 Feb 2026 12:04 PM IST













