Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के पहले दिन कितने बदल गए सोना- चांदी के भाव, यहां जानें प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जो कि आखिरी दिनों में कमजोर पड़ी। वहीं नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही दोनों ही धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिली है। आज (02 फरवरी 2026, सोमवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 8,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में महज 100 रुपए प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट आई है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,47,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,47,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,60,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,47,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,60,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,47,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,60,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,47,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,60,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,47,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,60,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,47,190 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,60,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,47,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,60,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,47,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,60,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें कोई बड़ी राहत देखने को नहीं मिली है। सिल्वर के रेट में महज 100 रुपए प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट आई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 3,49,900 रुपए प्रति किलोग्राम तक हो गया है।
Created On :   2 Feb 2026 1:03 PM IST












