Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 25 अंक की मामूली गिरावट, निफ्टी 25780 के नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 25 अंक की मामूली गिरावट, निफ्टी 25780 के नीचे बंद हुआ
सेंसेक्स 25.60 अंक बढ़कर 83,713.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 48.45 अंक बढ़त के साथ 25,776.00 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (04 फरवरी 2026, बुधवार) उतार-चढ़ाव भरे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 25.60 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत बढ़कर 83,713.53 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 48.45 अंक यानि कि 0.19 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,776.00 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2626 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1413 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में ओएनजीसी, इटरनल, ट्रेंट, अदानी पोर्ट्स और एनटीपीसी के शेया सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर आईटी दिग्गज इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इटरनल, ट्रेंट, एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, मारुति, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 7 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिन्द्रा और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो इसमें बीते बंद के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 90.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 90.41 पर कमजोर खुला था। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 90.40 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 90.27 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 265.67 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत गिरकर 83,473.46 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.40 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत गिरकर 25,681.15 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (03 फरवरी 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत तूफानी तेजी के साथ हुई थी और शाम को यह जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 2072.67 अंक बढ़कर 83,739.13 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 639.15 अंक बढ़कर 25,727.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   4 Feb 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story