Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 943 अंक उछला, निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (02 फरवरी 2026, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 943.52 अंक यानि कि 1.17 प्रतिशत बढ़कर 81,666.46 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 262.95 अंक यानि कि 1.06 प्रतिशत गिरकर 25,088.40 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 1919 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 2166 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा कंज्यूमर, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, सिप्ला, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पावरग्रिड, अडाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, रिलायंस, एमएंडएम, एलएंडटी और इंडिगो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, ट्रेंट और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो सोमवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 48 पैसे की मजबूती देखने को मिली और यह 91.51 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 91.80 पर खुला था। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 91.92 पर खुला था और शाम को यह 91.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 19.77 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 80,742.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 27.05 अंक यानि कि 0.11 प्रतिशत गिरकर 24,798.40 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (01 फरवरी 2026, रविवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को यह भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 1,546.84 अंक यानि कि 1.88 प्रतिशत नीचे 80,722.94 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 495.20 अंक यानि कि 1.96 प्रतिशत नीचे 24,825.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   2 Feb 2026 3:45 PM IST












