Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 489 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25260 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (30 जनवरी 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 489.29 अंक यानि कि 0.59 प्रतिशत गिरकर 82,077.08 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 167.25 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत गिरकर 25,251.65 के स्तर पर खुला।
कारोबार के अंत में करीब 748 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1610 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 183 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, इटरनल, जेएसडब्ल्यू स्टील और जियो फाइनेंशियल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर नेस्ले, पावर ग्रिड कॉर्प, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और ग्रासिम के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 488.70 अंक यानि कि 0.59 प्रतिशत गिरकर 82,077.67 पर था और निफ्टी 117.75 अंक यानि कि 0.46 प्रतिशत गिरकर 25,301.15 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली और यह डॉलर के मुकाबले 91.92 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 91.99 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला था और शाम को यह 91.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (29 जनवरी 2026, गुरुवार) शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 248.45 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत गिरकर 82,096.23 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 60.80 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत गिरकर 25,281.95 के स्तर पर खुला था।
जबकि, देश का शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 221.69 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 82,566.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 76.15 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,418.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   30 Jan 2026 10:51 AM IST












