Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में हलचल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बाद कुछ राहत मिली है, बीते दिनों जहां क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर के पार थे, वह अब गिरकर 97 डॉलर तक आ गए हैं। इसी बीच आज (12 अप्रैल 2026, रविवार) सुबह राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, ईंधन के रेट रेट ज्यों के त्यों बने हैं यानि कि पुराने रेट पर ही ईंधन उपलब्ध होगा। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने मिलेगा।
यह भी पढ़े -Hyundai Grand i10 Nios Vibe Edition डिजाइन और फीचर अपग्रेड के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज जयपुर में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 104.86 रुपए और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 90.34 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 94.84 रुपए और डीजल 22 पैसे बढ़कर 87.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 14-14 पैसे कम होकर क्रमश: 100.97 रुपए और 92.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में भी पेट्रोल 58 पैसे कम होकर 105.54 रुपए और डीजल 54 पैसे घटकर 91.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -एमेज़ॉन पर ₹1,000 से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस से इंदौर के सेलर्स को मिली रफ्तार
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (12 अप्रैल 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 96.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे एक दिन पहले भी कच्चे तेल कीमत 96.48 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   12 April 2026 8:22 AM IST













