Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 111 डॉलर के पार पहुंची, जानें पेट्रोल-डीजल के दाम पर कितना हुआ असर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल जारी है और फिलहाल यह बढ़कर 111 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची है। इस बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार, आज (18 मई 2026, सोमवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने हाल ही में ईंधन के रेट में 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 104.57 रुपए और डीजल 40 पैसे बढ़कर 96.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 97.72 रुपए और डीजल 32 पैसे बढ़कर 91.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुड़गांव में भी पेट्रोल और डीजल 05-05 पैसे बढ़कर क्रमश: 98.47 रुपए और 90.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में पेट्रोल 14 पैसे कम होकर 107.61 रुपए और डीजल 13 पैसे घटकर 92.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में भी पेट्रोल 14 पैसे कम होकर 108.92 रुपए और डीजल 13 पैसे घटकर 94.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (18 मई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 111.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 106.64 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   18 May 2026 10:41 AM IST















