Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार) के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, जीएसटी जुर्माना 25,000 से घटाकर 10,000 रुपए किया, ये बड़े बदलाव भी हुए
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज पटना में पेट्रोल 114.24 रुपए और डीजल 100.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर मेंपेट्रोल 113.15 रुपए और डीजल 98.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, बैंगलोर में पेट्रोल 110.89 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में भी पेट्रोल 108.89 रुपए और डीजल 100.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
यह भी पढ़े -नई Triumph Bonneville T40 भारत में हुई लॉन्च, 350cc इंजन के साथ मिलेगा क्लासिक लुक और एडवांस फीचर्स
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Honda Elevate Facelift में नए लुक के साथ मिले 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स, एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपए से शुरू
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (9 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 102.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 103.00 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   9 Oct 2026 11:55 AM IST












