न्यू बाइक: नई Triumph Bonneville T40 भारत में हुई लॉन्च, 350cc इंजन के साथ मिलेगा क्लासिक लुक और एडवांस फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स (Triumph Motorcycles) ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर Bonneville फैमिली का नया मॉडल Bonneville T40 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ T40 Black और Bonneville T4 को भी पेश किया है। नई T40 में पुराने जमाने की Bonneville वाली क्लासिक स्टाइल के साथ 350cc इंजन, TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
T40 को तीन कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है, जिनमें एजियन ब्लू और फ्यूजन व्हाइट, मेरिडेन ब्लू और टैंगरीन ऑरेंज तथा न्यू इंग्लैंड व्हाइट और जेट ब्लैक शामिल हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Honda Elevate Facelift में नए लुक के साथ मिले 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स, एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपए से शुरू
Triumph Bonneville T40 की कीमत और बुकिंग
भारत में Triumph Bonneville T40 की कीमत 2,79,999 रुपए एक्स-शोरूम दिल्ली है। इसका ब्लैक एडिशन यानी Bonneville T40 Black भी इसी कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं ज्यादा किफायती Bonneville T4 की कीमत 2,54,999 रुपए रखी गई है। कंपनी के अनुसार, T40, T40 Black और T4 की बुकिंग 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। Bonneville T40 और T40 Black की डिलीवरी नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी।
Triumph Bonneville T40 की खूबियां
Bonneville T40 की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। बाइक में क्लासिक टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक, गोल हेडलाइट, स्पोक वाले पहिए और पीछे ट्विन शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अलावा ब्रश्ड फिनिश वाला peashooter साइलेंसर, एल्युमिनियम इंजन कवर और हाथ से की गई पेंटेड कोच लाइनिंग बाइक को प्रीमियम लुक देती है।
Bonneville T40 में 4-इंच का गोल फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के अलावा फोन और म्यूजिक कंट्रोल तथा नेविगेशन की सुविधा मिलती है। Triumph Navigation ऐप के जरिए राइडर बाइक की स्क्रीन पर नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें क्रूज कंट्रोल और फोन चार्ज करने के लिए USB-C पोर्ट भी दिया गया है। बाइक में पांच राइडिंग मोड मिलते हैं, जिनमें Road, Rain, Eco और Rider के दो कस्टम मोड शामिल हैं।
Bonneville T40 की सीट की ऊंचाई 790mm है। कंपनी एक एक्सेसरी लो सीट भी उपलब्ध कराती है, जिससे सीट की ऊंचाई घटकर 770mm तक हो सकती है। इस बाइक में Lean-sensitive Optimised Cornering ABS और Cornering Traction Control दिया गया है। इसमें आगे 18-इंच और पीछे 17-इंच के स्पोक वाले पहिए दिए गए हैं। आगे 43mm फोर्क और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉक सस्पेंशन मिलता है।
यह भी पढ़े -Aprilia SXR GT 125 और 175 में मिलता है मैक्सी-स्कूटर जैसा लुक, 14-इंच के बड़े पहिए और पावरफुल इंजन के साथ फीचर्स भी हैं खास
Triumph Bonneville T40: इंजन और परफोर्मेंस
नई Bonneville T40 में Triumph का नया 350cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर TR Series इंजन दिया गया है। इस इंजन में Bonneville के लिए खास ट्यूनिंग और संशोधित सिलेंडर हेड का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन करीब 29 PS की अधिकतम पावर 7,000 rpm पर और 31.2 Nm का पीक टॉर्क 5,500 rpm पर जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें स्लिप-असिस्ट क्लच भी मिलता है।
Created On :   7 Oct 2026 7:35 PM IST









