होंडा मिड-साइज एसयूवी: Honda Elevate Facelift में नए लुक के साथ मिले 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स, एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपए से शुरू

Honda Elevate Facelift में नए लुक के साथ मिले 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स, एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपए से शुरू
नई Elevate को कुल सात कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें नया ‘Nordic Forest Pearl’ रंग भी शामिल है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख कार कंपनी होंडा ने भारत में अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV Honda Elevate का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। साल 2023 में एलिवेट के लॉन्च होने के बाद यह पहला बड़ा अपडेट है। इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसमें डिजाइन के साथ केबिन को ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। अब एलीवेट में 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीटों जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि भारत दुनिया का पहला बाजार है जहां नई Elevate को लॉन्च किया गया है। नई Elevate को कुल सात कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें नया ‘Nordic Forest Pearl’ रंग भी शामिल है, जिसे सिंगल-टोन और डुअल-टोन दोनों ऑप्शन में लिया जा सकता है।

Honda Elevate Facelift में SV, V, VX, ZX और नया ZX+ ट्रिम शामिल किया गया है। इसके अलावा इसका ZX+ Black वर्जन भी उपलब्ध है। बात करें कीमत की तो, इसे 11.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। V और VX ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमतें 12.29 लाख रुपए और 13.93 लाख रुपए से शुरू होती हैं। वहीं, ZX की एक्स-शोरूम कीमत 15.39 लाख रुपए और ZX+ की एक्स-शोरूम कीमत 16.80 लाख रुपए से शुरू होती है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

Honda Elevate Facelift: एक्सटीरियर

नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के डिजाइन में बड़ा बदलाव इसके फ्रंट और रियर हिस्से में देखने को मिलता है। SUV में नया बोल्ड मेश ग्रिल दिया गया है, जबकि फ्रंट में नई ट्राई-बार सिग्नेचर LED पोजिशन लाइट्स इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाती हैं। Honda का लोगो अब ग्रिल की जगह बोनट पर लगाया गया है। वहीं रियर में नई कनेक्टेड सिग्नेचर LED टेल-लैंप डिजाइन दिया गया है। SUV में ग्लॉस ब्लैक स्टाइलिंग और नए फिनिश वाले 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील भी मिलते हैं।

Honda Elevate Facelift: इंटीरियर

नई Honda Elevate के अंदर सबसे ज्यादा ध्यान इसके नए डुअल-टोन Ivory-Black इंटीरियर पर जाता है। डैशबोर्ड और केबिन में सॉफ्ट-टच फिनिश तथा ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं। इसके साथ प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री और एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है। फेसलिफ्ट में आगे और पीछे की सीटों के लिए एक्टिव वेंटिलेशन सिस्टम दिया गया है। फ्रंट सीटें पावर एडजस्टमेंट के साथ आती हैं। ड्राइवर सीट को 8-वे और को-ड्राइवर सीट को 4-वे पावर एडजस्टमेंट मिलता है।

नई Elevate में अब 360 डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा को शामिल किया गया है। SUV में आगे और पीछे पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो ब्रेक होल्ड, PM2.5 एयर-क्वालिटी इंडिकेटर और आगे-पीछे USB-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा नई Elevate में Honda SENSING ADAS मिलता है। इस बार इसमें Low-Speed Follow फीचर भी जोड़ा गया है। SUV में एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम के तौर पर एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, ऑटो हाई-बीम और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इंजन और परफोर्मेंस

Honda ने नई Elevate में मौजूदा 1.5 लीटर 4 सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेज i-VTEC पेट्रोल इंजन को ही बरकरार रखा है। यह इंजन 121 PS की पावर और 145nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

Created On :   7 Oct 2026 6:11 PM IST

Tags

Next Story