आगामी लग्जरी ईवी: BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में जल्द होगी लॉन्च, लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी 7-सीटर कार

BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में जल्द होगी लॉन्च, लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी 7-सीटर कार
BYD ने अपनी लग्जरी सब-ब्रांड Denza के भारत आने का संकेत अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD जल्द ही भारत में अपने प्रीमियम लग्जरी ब्रांड Denza की एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके भारतीय बाजार में Denza की एंट्री की पुष्टि की है। भारत में Denza की शुरुआत दो मॉडलों से होने की उम्मीद है, जिनमें Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV प्रमुख मॉडल होगी। इसे खास तौर पर लग्जरी MPV पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया जाएगा।

सोशल मीडिया पोस्ट में Denza D9 का लोगो

BYD ने अपनी लग्जरी सब-ब्रांड Denza के भारत आने का संकेत अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। पोस्ट में “Arriving Soon” मैसेज के साथ Denza का लोगो दिखाई दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस ब्रांड को BYD की मौजूदा कारों से ऊपर पोजिशन करेगी और भारत में इसका फोकस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों पर होगा।

Denza D9 को भारत में ब्रांड के शुरुआती मॉडल के तौर पर लाया जा सकता है। मौजूदा जानकारी के अनुसार इसका लॉन्च 2026 के त्योहारी सीजन के आसपास किया जा सकता है, हालांकि इसमें देरी होने पर इसे फरवरी 2027 में होने वाले Bharat Mobility Global Expo के आसपास भी पेश किया जा सकता है।

मिल सकता है 2+2+3 सीटिंग लेआउट

कंपनी ने अब तक इस आगामी ईवी के ​केबिन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन Denza D9 एक बड़ी लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इसमें 2+2+3 सीटिंग लेआउट मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि दूसरी कतार में दो आरामदायक कैप्टन सीटें होंगी, जबकि तीसरी कतार में तीन लोग बैठ सकेंगे। दूसरी कतार की सीटों में पावर एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सीटों के साथ लेग रेस्ट और मेमोरी फंक्शन भी दिए जाने की उम्मीद है।

Denza D9 का केबिन सामान्य MPV की तुलना में काफी ज्यादा लग्जरी होने की उम्मीद है। बता दें कि, ग्लोबल मॉडल में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Dynaudio का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर, हेड-अप डिस्प्ले, पावर्ड टेलगेट और इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

बैटरी और रेंज

ग्लोबल मार्केट में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन करीब 103kWh बैटरी के साथ उपलब्ध है। फ्रंट-व्हील-ड्राइव वर्जन में इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 313-314hp की पावर और 360Nm टॉर्क देती है। ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग टेस्टिंग मानकों और वर्जन के आधार पर इसकी दावा की गई रेंज करीब 520 से 600 किलोमीटर तक बताई जाती है। ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में दो मोटर मिलती हैं और पावर करीब 374hp तक पहुंच सकती है।

Created On :   3 Oct 2026 5:08 PM IST

Tags

Next Story