अपडेट निंजा बाइक: नई Kawasaki Ninja 650 हुई अपडेट, मिले 2 नए कलर ऑप्शन और USD फोर्क

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दो पहिया वाहन निर्माता Kawasaki ने अपनी पॉपुलर मिडिलवेट सुपरस्पोर्ट बाइक Ninja 650 का नया 2027 मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई बाइक में सबसे खास बदलाव फ्रंट सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम में किए गए हैं। इसके अलावा बाइक को नए कलर ऑप्शन, अपडेटेड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड फीचर्स भी मिले हैं। हालांकि, इंजन में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसे UK में उपलब्ध करा दिया गया है जहां इसकी कीमत 7,499 ब्रिटिश पाउंड से शुरू होती है जो भारतीय रुपए में लगभग 8.16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होती है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...
यह भी पढ़े -Bajaj Pulsar NS400Z नए अपडेट्स के साथ लॉन्च, 5-इंच TFT स्क्रीन और Google Maps जैसे फीचर्स से हुई लैस
नई Ninja 650 में क्या बदला?
2027 Kawasaki Ninja 650 के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसके हार्डवेयर को पहले से ज्यादा एडवांस बनाने पर ध्यान दिया है। बाइक के फ्रंट में अब 37mm का USD फोर्क दिया गया है। यह पुराने टेलीस्कोपिक फोर्क की जगह लेता है। नया सस्पेंशन बाइक के फ्रंट एंड को ज्यादा बेहतर कंट्रोल देने और कॉर्नरिंग के दौरान स्थिरता बढ़ाने में मदद कर सकता है। Ninja 650 के ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। आगे अब रेडियल-माउंटेड क्वाड-पिस्टन कैलिपर्स दिए गए हैं। डिस्क का आकार 300mm ही रखा गया है। इस बाइक में 4.3-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ Kawasaki के कनेक्टेड फीचर्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है।
दो नए कलर ऑप्शन मिले
नई Ninja 650 को कलर के मामले में भी अपडेट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बाइक में Lime Green कलर को जारी रखा गया है, जबकि Metallic Matte Graphenesteel Gray/Metallic Spark Black नया कलर विकल्प है। इस तरह अलग-अलग बाजारों में उपलब्ध रंगों के आधार पर ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा विकल्प मिल सकते हैं।
यह भी पढ़े -Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, कीमत 1.77 करोड़ रुपए से शुरू
इंजन में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
नई Ninja 650 में वही 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन जारी रखा गया है। यह इंजन करीब 68 hp की पावर और 64 Nm का टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
Created On :   2 Oct 2026 8:27 PM IST







