8वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, सीधी होगी भर्ती
By - Bhaskar Hindi |18 July 2019 10:45 PM GMT
8वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, सीधी होगी भर्ती
डिजिटल डेस्क। धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जबलपुर (म.प्र.) ने विभिन्न पदों के भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम 8वीं पास उतीर्ण मांगा गया है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। अगर आप आवेदन करना चाहते है तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
पदों का विवरण :
- चालक-सह-कार्यालय परिचालक, 9 पद ( वेतनमान-5200-20200+1900ग्रेड पे)
- मोटर-यांत्रिक-सहचालक, 1 पद (वेतनमान-5200-20200+1800ग्रेड पे)
- क्षेत्र सहायक,1 पद (वेतनमान-5200-20200+1800ग्रेड पे)
- कार्य वाहक-सह कार्यालय सहायक, 4 पद (वेतनमान-4440-7440+1300ग्रेड पे)
- कार्यालय / चपरासी वर्ग , 7 पद (वेतनमान-4440-7440+1300ग्रेड पे)
- चौकीदार, 2 पद (वेतनमान-4440-7440+1300ग्रेड पे)
- सफाईवाला, 2 पद (वेतनमान-4440-7440+1300ग्रेड पे)
- रसोईया-सह-परिचारक, 4 पद (वेतनमान-4440-7440+1300ग्रेड पे)
- माली-सह-परिचालक, 4 पद (वेतनमान-5200-20200+1800ग्रेड पे)
शैक्षणिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा :
- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष
चयन प्रकिया :
- उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन :
- इच्छुक उम्मीदवार https://www.mpdnlu.ac.in/ इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Created On :   18 July 2019 1:03 PM GMT
Next Story