करियर: DRDO में बंपर भर्तियां, जनवरी में ही होंगे सेलेक्शन

DRDO Announces For Recruitment On The Different Posts
करियर: DRDO में बंपर भर्तियां, जनवरी में ही होंगे सेलेक्शन
करियर: DRDO में बंपर भर्तियां, जनवरी में ही होंगे सेलेक्शन

डिजिटल डेस्क। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) केंद्रों में कई पदों पर भर्तियों के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन और वॉक इन इंटरव्यूज आयोजित किए जाएंगे। मौजूदा समय में DRDO में रिसर्च एसोसिएट (RA), जूनियर रिसर्च फेलो (JRF), सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) और MTS के पदों पर भर्तियां खाली हैं।

बता दें कि वर्तमान समय में DRDO में 1826 वेकैंसिज हैं। इन पदों पर भर्तियां इसी महीने यानी जनवरी में आयोजित की जानी हैं। कुछ पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यूज किए जाएंगे, जबकि बाकी के पदों की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इन पदों पर योग्यता के आधार पर सेलेक्ट किए जाने वाले कैंडिडेट्स को 18,000 से 66,960 रुपए प्रति माह सैलरी मिल सकती है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • DIAT में JRF पद के लिए : 24 जनवरी, 2020
  • DIAT (पुणे) में JRF पद के लिए : 29 जनवरी, 2020
  • DIPR में RA पद के लिए : 17 जनवरी, 2020
  • INMAS में JRF और SRF पद के लिए : 25 जनवरी, 2020
  • MTS के 1817 पदों के लिए : 23 जनवरी, 2020

बता दें कि इन पदों पर सेलेक्शन के लिए होने वाले वॉक इन इंटरव्यूज नई दिल्ली और बैंग्लुरु में होंगे। जिन कैंडिडेट्स ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अधिक जानकारी के लिए DRDO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/ में लॉग इन कर सकते हैं।

Created On :   10 Jan 2020 2:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story