MHT CET 2020: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित, यहां पर चेक करें अपना परिणाम

MHT CET 2020: Maharashtra State Common Entrance Test 2020 results declared, check your results here
MHT CET 2020: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित, यहां पर चेक करें अपना परिणाम
MHT CET 2020: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित, यहां पर चेक करें अपना परिणाम

डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र CET सेल ने शनिवार देर रात महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2020) के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस बार में एग्जाम में कुल 41 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स MHT CET की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। MHT CET 2020 एग्जाम 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर और फिर 7 नवंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। इस साल एग्जाम में करीब 3.88 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट से पहले CET सेल ने 10 नवंबर को आंसर-की 1 जारी की थी। महाराष्ट्र CET एक राज्य स्तरीय एंट्रेंस एग्जाम है, जिसका आयोजन हर साल महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग और अन्य कोर्सेस में एडमिशन के लिए किया जाता है।

ऐसे देखें MHT CET 2020 एग्जाम का रिजल्ट

  • महाराष्ट्र CET की ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • यहां रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
     

Created On :   29 Nov 2020 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story