NEET 2021:  पहली बार बन रहा दुबई में परीक्षा केंद्र, शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

NEET exam will be organised in Dubai for the first time
NEET 2021:  पहली बार बन रहा दुबई में परीक्षा केंद्र, शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
NEET 2021:  पहली बार बन रहा दुबई में परीक्षा केंद्र, शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी पहली बार दुबई में भी आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुवैत में भी आयोजित करवाई जा रही है। हालांकि, ये पहली बार हैं,जब NEET की परीक्षा 11 अन्य भाषाओं के साथ पंजाबी और मलयालम में भी आयोजित की जाएगी। गुरुवार देर रात शिक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी साझा की है। 

बात दें कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पिछले हफ्ते NEET 2021 के एग्जाम की तारीखों के जारी होने के साथ ही कुवैत परीक्षा केंद्र खोलने की घोषणा की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार रात जानकारी देते हुए बताया कि, अब दुबई में एक और परीक्षा केंद्र खोलने का फैसला किया गया है।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने एक पत्र के जरिए भारतीय विदेश सचिव को सूचना देते हुए बताया कि, दुबई को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया जाएगा। अमित खरे ने अपने पत्र में कहा कि, खाड़ी देशों में भारतीय समुदाय को इस विषय में उचित तरीके से सूचित किया जा सकता है। हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने इस बात की उम्मीद जताई हैं कि, कुवैत और दुबई में भारतीय दूतावासों के सहयोग से निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से नीट (यूजी) 2021 परीक्षा आयोजन हो सकेगा।



 

Created On :   23 July 2021 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story