- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- श्री राजराजेश्वर नगरी में श्री की...
Akola News: श्री राजराजेश्वर नगरी में श्री की पालकी का आगमन , हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Akola News संत नगरी शेगांव से पंढरपुर के लिए निकली ‘श्री’ की पालकी का मंगलवार 23 जून को सुबह श्री राजराजेश्वर नगरी में आगमन हुआ। पालकी मार्ग पर जगह-जगह रंगोलियां निकालकर श्रद्धालुओं ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने वारकरियों के लिए विशेष सेवा प्रदान। पालकी का आगमन होते ही श्री राजराजेश्वर नगरी में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्री की पालकी 57 वर्षों से पंढरपुर की वारी कर रही है। अकोला महानगर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिन पालकी का विश्राम है। इसलिए अकोलावासियों के लिए यह दो दिन ‘साधू संत येती घरा, तोची दिवाळी दसरा’ जैसे होते हैं। महानगर में मंगलवार को सभी ओर प्रसन्न और मंगलमय माहौल निर्माण होकर सभी लोग जाति, धर्म और पंथ को भूलकर ‘माउलीमय’ हो गए हैं। टालकरी, भजनी मंडल, दिंडिया, अश्व और केसरी पताकाओं से सजी पालकी में लगभग 700 वारकरी सहभागी हुए हैं। महानगर में श्रद्धालुओं की ओर से पालकी के स्वागत की जमकर तैयारी की।
यह भी पढ़े -बकरियां चरा रही थी महिला, ट्रैक से हटाते हुए महाराष्ट्र एक्सप्रेस की चपेट में आई - महिला समेत 15 बकरियों की मौत
शंकरलाल खंडेलवाल महाविद्यालय में सुबह पालकी पहुंचने के बाद स्वागत, वारकरियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। परिसर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री की पालकी का दर्शन लिया। पश्चात पालकी गोडबोले प्लॉट से निकलकर डाबकी रोड, श्रीवास्तक चौक, विट्ठल-रूक्मिणी मंदिर, सिटी कोतवाली चौक, गांधी रोड और चिवचिव बाजार मार्ग से होते हुए मुंगीलाल बाजोरिया विद्यालय में शाम 5 बजे के दौरान पहुंची। जहां महानगर के श्रद्धालुओं के लिए ‘श्री’ के दर्शन का प्रबंध किया गया। शाम 5 से रात 12 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं ने पालकी का दर्शन किया।
यह भी पढ़े -न्यूनतमशुष्क हवा ने बढ़ाई गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, बादल रहेंगे, लेकिन राहत नहीं - अकोला सबसे गर्म
महानगर में पालकी की परिक्रमा आज : बुधवार 24 जून को सुबह 6 बजे पालकी महानगर परिक्रमा के लिए प्रस्थान करेगी। दौरान गोरक्षण रोड और आदर्श कालोनी की शाला क्रमांक 16 में विश्राम करेगी। उसके पश्चात कारागृह, सर्वोपचार अस्पताल और श्री राजराजेश्वर मंदिर मार्ग से होते हुए पालकी हरिहरपेठ स्थित श्री शिवाजी विद्यालय के प्रांगण पर विश्राम करेगी। पश्चात 25 जून की सुबह पालकी वाड़ेगांव की ओर प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़े -प्रदेश में बिछाया जाएगा वायरल अनुसंधान एवं निदान प्रयोगशाला का जाल, मुख्यमंत्री फडणवीस की मांग पर केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
Created On :   23 Jun 2026 8:00 PM IST










