- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- तपिश का कहर - 46.9°C पहुंचा पारा,...
Akola News: तपिश का कहर - 46.9°C पहुंचा पारा, रिकॉर्ड टूटने के करीब, दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल

Akola News. शहर और जिले में इन दिनों सूरज मानो आग के गोले बरसा रहा है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में घरों से बाहर निकलना नागरिकों के लिए मुश्किल हो गया है। लोग ऐसी झुलसाने वाली गर्मी पहली बार महसूस कर रहे हैं।
पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्षों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गया।
गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में अकोला का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार भी हीटवेव के अभी दो दिन और बाकी हैं, ऐसे में यह रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
Created On :   26 April 2026 8:13 PM IST
Next Story











