- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई में स्टाम्प ड्यूटी के...
अफसरों का तबादला: मुंबई में स्टाम्प ड्यूटी के अतिरिक्त नियंत्रक बने गावडे, अकोला की नई जिलाधिकारी बनीं मीणा

Mumbai News. प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। मुंबई में स्टाम्प ड्यूटी का अतिरिक्त नियंत्रक पद पर रघुनाथ गावडे को नियुक्त किया गया है। अकोला की नई जिलाधिकारी वर्षा मीणा होंगी। वाशिम के जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर बनाए गए हैं। परभणी के जिलाधिकारी पद पर संजय चव्हाण को भेजा गया है। अकोला स्थित महाराष्ट्र राज्य बीज महामंडल (महाबीज) की प्रबंध निदेशक भुवनेश्वरी एस होंगी।
Created On :   20 Aug 2025 9:43 PM IST
Next Story









