- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- छापामारी में 18 लाख रुपए का...
बड़ी कार्रवाई: छापामारी में 18 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, दो आरोपी फरार

Akola News. महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साखरखेर्डा थाना क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लाख 21 हजार 921 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में शेख इमरान शेख चांद और शेख मुस्ताक शेख खलील, दोनों निवासी साखरखेर्डा, आरोपी हैं। कार्रवाई के दौरान दोनों फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 274, 275, 123 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े -बकरियां चरा रही थी महिला, ट्रैक से हटाते हुए महाराष्ट्र एक्सप्रेस की चपेट में आई - महिला समेत 15 बकरियों की मौत
जब्त सामग्री को पुलिस थाने में जमा करा दिया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई साखरखेर्डा पुलिस, बुलढाणा स्थानीय अपराध शाखा तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने की। कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी प्रतिबंधित माल लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।
Created On :   18 Jun 2026 8:36 PM IST











