अकोला: शतरंज स्पर्धा के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण, सभी को दी शुभकामनाएं

शतरंज स्पर्धा के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार का वितरण, सभी को दी शुभकामनाएं
  • सभी खिलाड़ियों को स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं
  • पुरस्कार का वितरण समारोह
  • शतरंज एकेडमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

डिजिटल डेस्क, अकोला। 26 जनवरी के उपलक्ष्य में ब्रिलियंट चेस एकेडमी की ओर से 8 से 17 वर्ष आयु गुट के खिलाड़ियों के लिए शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में विजयी खिलाड़ियों को केंद्र के संचालक की उपस्थिति में पुरस्कार का वितरण किया गया। गणतंत्र के दिवस के उपलक्ष्य में ब्रिलियंट चेस एकेडमी और प्रो कोउ एकेडमी की ओर से 8, 11 व 17 वर्ष आयु गुट के खिलाड़ियों के लिए शतरंज स्पर्धा का आयोजन गौरक्षण मार्ग पर स्थित एकेडमी में किया गया था।

सभी खिलाड़ियों को स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं, पुरस्कार का वितरण

इस स्पर्धा का उद्घाटन हॉबी क्लास की संचालितका रश्मि जितेंद्र अग्रवाल के हाथों किया गया। स्पर्धा के पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी। इस स्पर्धा में 8 वर्ष आयु गुट में प्रथम क्रमांक वरद राऊत, दिवतीय क्रमांक शिवराय भातखेडे, 8 वर्ष आयु गुट के लड़कियों में प्रथम क्रमांक क्रिष्णा धोरण, 11 वर्ष आयु गुट के लड़कों में प्रथम क्रमांक सुमेध सरकटे, दिवतीय क्रमांक विक्रम आदित्य परडीकर, तृतीय क्रमांक ओम चव्हाण, 11 वर्ष आयु गुट लड़कियों में प्रथम क्रमांक पूर्वाशी खंडेलवाल, दिवतीय क्रमांक रिधम अग्रवाल, तृतीय स्थान कामना वोरा, 17 वर्ष आयु गुट के लड़कियों में प्रथम क्रमांक तनया भोकरे, लड़कों के 17 वर्ष आयु गुट में प्रथम क्रमांक सोहम वाडेकर, दिवतीय स्थान आदित्य गुरूदासानी, तृतीय क्रमांक रितेश तायडे को दिया गया।

शतरंज एकेडमी के संचालक जितेंद्र अग्रवाल के हाथों वितरित किया पुरस्कार

सर्वेश मोडोकार, क्रितिका जाधव, स्वरीत मुदोडकर, जयंता पाचपोर, प्रणिल नवाकार, राम पावडे को प्रोत्सानात्मक पुरस्कार का वितरण किया गया। इस स्पर्धा में विजयी खिलाड़ियों को शतरंज एकेडमी के संचालक जितेंद्र अग्रवाल के हाथों वितरित किया गया।

स्पर्धा प्रो कोड एकेडमी की संचालिका वर्षा पटेल, अकोला महानगर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप पुंडकर की अगुवाई में आयोजित की गई थी।


Created On :   28 Jan 2024 11:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story