मूर्तिजापुर: राष्ट्रीय तायक्वांडो स्पर्धा में खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक

राष्ट्रीय तायक्वांडो स्पर्धा में खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 5 रजत और  5 कांस्य पदक
  • खिलाड़ियों ने मारी बाजी
  • राष्ट्रीय तायक्वांडो स्पर्धा में जीते पदक
  • 4 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीते

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर। आंध्र प्रदेश में विजयवाडा में 38वीं राष्ट्रीय तायक्वांडो स्पर्धा चिन्हा पट्टी रामकुटाया ईन्डोर स्टेडियम विजयवाडा में 22, 23 और 24 को संपन्न हुई। इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक में विराट गुप्ता, विकी अविनाशे, कु. सानवी नांदेकर, रोहित खंडारे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रौप्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में शिवराज बाजाड, मनस बाहेती, हर्ष खाडे, शुभम यादव, निखिल दबाले व कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में श्रेयस शेगांवकर, विराज नांदेकर, शक्ती प्रभे, दुर्गेश प्रधान, ज्ञानेश बाहे, राष्ट्रीय तायकोंडो स्पर्धा में सहभाग हुए राज्य आंध्रप्रदेश, ओरिसा, तमीलनाडू, न्यू वेस्ट बंगाल, जम्मू काश्मीर, उत्तरप्रदेश से थे।

सिटी तायकांडो क्लब के खिलाड़ी अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभाावक व सिटी तायक्वांडो क्लब के प्रशिक्षक दिनेश श्रीवास को देते है। खिलाड़ियों की सराहना मुन्ना श्रीवास, ज्ञानेश्वर नितीन माडगूलकर, लखन ढेंगेकर, राज गोडाले, प्रतीक यादवर, अभिषेका तिवारी, सुमित बेलगांवकर इन सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर सराहना की गई।

Created On :   29 Dec 2023 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story