अकोट: राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों का पुरस्कार देकर सम्मान

राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों का पुरस्कार देकर सम्मान
  • राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्साह दिखा
  • विजयी खिलाड़ियों का पुरस्कार देकर सम्मान किया गया

डिजिटल डेस्क, अकोट। स्थानीय तहसील क्रीडा संकुल अकोट यहां पर 10 से 13 फरवरी तक राज्यस्तरीय शालेय शासकीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारम्भ हाल ही में सम्पन्न हुआ। आयु गुट 14 वर्ष मुले प्रथम क्रमांक छत्रपति संभाजी नगर, द्वितीय क्रमांक लातूर संघ, तृतीय क्रमांक कोल्हापूर को मिला। 14 वर्षे लड़कियों में प्रथम अमरावती, द्वितीय पुणे और तृतीय क्रमांक लातूर विभाग ने प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक प्रकाश भारसाकले, जिला क्रीडा अधिकारी सतीशचंद्र भट, फ्रीडम संस्था के अध्यक्ष मनोज झाडे, प्राचार्य संजय वालशिंगे, अतुल इंगले, (महाराष्ट्र राज्य बॉल बैडमिंटन संगठन महासचिव) मनीषा ठाकरे, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र इंगले, तहसील क्रीडा संयोजक शरद हिंगणकर, प्रा. पी. आर. देशमुख, राजीव इचे, निलकंठ म्ह्सने, युनूस खान, ऋषिकांत पापडकर, राजेश रावणकर, शिवकुमार सांगून वेडे, विठ्ठल वाकोडे आदी मंच पर उपस्थित थे। आयु गुट 14 वर्ष मुले प्रथम क्रमांक छत्रपति संभाजी नगर, द्वितीय क्रमांक लातूर संघ, तृतीय क्रमांक कोल्हापूर को मिला। 14 वर्षे लड़कियों में प्रथम अमरावती, द्वितीय पुणे और तृतीय क्रमांक लातूर विभाग ने प्राप्त किया।

17 वर्ष लड़कों में पुणे विभाग जीता। छत्रपति संभाजी नगर उपविजयी और तृतीय क्रमांक नाशिक विभागने हासिल किया। 17 वर्षीय लड़कियों में प्रथम क्रमांक अमरावती विभाग जिता तथा छत्रपति संभाजी नगर उपविजयी , द्वितीय क्रमांक और तृतीय क्रमांक लातुर विभाग ने प्राप्त किया। 19 वर्षे लड़कियों में प्रथम क्रमांक छत्रपति संभाजीनगर विजयी, नागपूर विभाग उपविजयी तथा द्वितीय और तृतीय क्रमांक कोल्हापूर ने प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु गुट लड़कियों में प्रथम क्रमांक नाशिक विभाग, द्वितीय क्रमांक छत्रपति संभाजी नगर व तृतीय क्रमांक नागपुर की टीम ने प्राप्त किया।

महाराष्ट्र राज्य क्रीडा व शारीरिक शिक्षा शिक्षक महासंघ तहसील अकोट की ओर से अतुल इंगले, ऋषिकांत पापडकर, राहुल वानखडे का सम्मान किया गया। सफलता के लिए क्रीडा शिक्षक अनवर अली एजाज खान, सुनील मिसाल, क्रीडा कार्यालया के राजू उगवेकर, निशांत वानखडे, अजिंक्य घेवडे, गजानन चाटसे, अनुपकुमार वर्मा, गोपाल बोकसे, रवि भालेराव, श्रीकृष्ण वायकर आदि ने प्रयास किए। प्रास्तावि जिला क्रीडा अधिकारी सतीचंद्र भट, संचालन निलेश झाडे और आभार प्रदर्शन क्रीडा अधिकारी मनीषा ठाकरे ने किया।


Created On :   15 Feb 2024 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story