खेतों में बढ़ा वन्यजीवों का आतंक, परेशान किसानों ने वन विभाग के कहा - बंदोबस्त करो इनका

खेतों में बढ़ा वन्यजीवों का आतंक, परेशान किसानों ने वन विभाग के कहा - बंदोबस्त करो इनका
  • जंगली प्राणियों के उत्पात से किसान परेशान
  • परेशान किसानों ने वन विभाग के सामने जताया आक्रोश
  • बंदोबस्त करने की मांग

डिजिटल डेस्क, अकोट। वन्य विभाग अंतर्गत आने वाले अड़गाव बु. इलाके के खेतों जंगली जानवरों ने कोहराम मचा रखा है। रोही, हिरण, जंगली सुअर जैसे वन्य जीवों से किसान परेशान हो रहे हैं। जो खेतों में तबाही मचा रहे है। अब इन वन्यजीवों का बंदोबस्त करने की मांग किसान कर रहे हैं। वन्य विभाग अंतर्गत आने वाले अड़गांव बु.,सिरसोली इलाके के खेत में वन्यप्राणी फसलें खा रहे हैं, फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। किसानों को खेतों में जाकर रखवाली करनी पड़ रही है।

रात के समय रखवाली करना यानी जान जोखिम में डालने के बराबर है। बरसात के दिन होने से कभी भी खेत में पानी भर सकता है, बाढ़ का पानी घुस सकता है। जिससे किसानों की जान भी जा सकती है। पाथर्डी में इसी तरह रखवाली करने गए मामा – भांजा बाढ़ में बह गए थे। भांजा तो बच गया लेकिन मामा का शव मिला है। इस घटना से किसानों में रात के समय खेत में रखवाली करने में डर लग रहा है। जानकारी मिली है कि सिरसोली के किसान गजानन खोटरे, सुशीला पाटील, हरहरसिंग टाक, भास्कर वलवले, साहबराव ताकोते, विक्रम खोटरे के खेतों में जंगली जानवरों ने कपास और सोयाबीन की फसल का नुकसान किया है।

जंगली जानवरों का बंदोबस्त करें

दीपक नागामते, किसान के मुताबिक जंगली जानवर फसलों में हंगामा मचा रहे हैं। फसलें बर्बाद हो रही है। वनविभाग ने वन्यजीवों का बंदोबस्त करना चाहिए। इस तरह वन्यजीवों का आतंक रहा तो किसानों को बर्बाद होना पड़ेगा।

वनविभाग संज्ञान लें

पवन खोटरे, किसान के मुताबिक मेरे खेत में कपास की फसल अंकुरीत हुई है। इस फसल को को जंगली जानवरों द्वारा पूरी तरह नष्ट कर देने से मुझे आर्थिक एवं मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वनविभाग संज्ञान लें।


Created On :   1 Aug 2023 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story