- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- रिमांड होम से भागे तीनों नाबालिग...
दबोचा: रिमांड होम से भागे तीनों नाबालिग गोंदिया में पकड़े गए

डिजिटल डेस्क, अमरावती । फ्रेजरपुरा के विजय कालोनी स्थित रिमांड होम से तीन नाबालिग केयर टेकर की आंख में मिर्ची पाउडर झोंक मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। विजय कॉलोनी स्थित रिमांड होम मेंं नाबालिग आरोपियों को रखा जाता है। पुलिस नाबालिगों की तलाश करने में जुटी थी। मंगलवार की सुबह गोंदिया पुलिस ने अमरावती के रिमांड होम से भागे तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। अमरावती के अलावा परतवाडा, गोंदिया पुलिस भी तीनों नाबालिग की तलाश करने में जुटी थी। अमरावती के दो दल अारोपियों की तलाश कर रहे थे। लेकिन पांचवे दिन यानी मंगलवार की सुबह तीनों नाबालिग गोंदिया में दाखिल होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिन्हें बुधवार को अमरावती लाया जाएगा।
Created On :   27 Sept 2023 4:07 PM IST
Tags
Next Story












